Wednesday, November 1, 2023

पैनिक डिसऑर्डर : विस्तृत जानकारी

 

पैनिक डिसऑर्डर : विस्तृत जानकारी ( Panic Disorder Explained in Details In Hindi)

पैनिक डिसऑर्डर : विस्तृत जानकारी ( Panic Disorder Explained in Details In Hindi)


     घटना:

रमण (काल्पनिक नाम) रात में अचानक निंद से उठा | उसके सिने में जलन हो रही थी | और थोडा सा दर्द भी हो रहा था | तभी उसे याद आया की, ‘उसके साथ काम करने वाले एक मित्र को ऐसे ही एक रात हार्ट अटैक आया था’ | रमण डर गया | उसकी दिल की धड़कन बढ़ने लगी | जबान सुखने लगी और हाथ पैर कांपने लगे | उसे लगा, “लगता है मुझे भी हार्ट अटैक आ गया है | ये शायद मेरे जिंदगी का आखरी दिन है |” अब उसे लगा सब कुछ ख़तम हो चुका है | उसकी हालत देखकर घरवालों ने तुरंत उसे अस्पताल में भरती किया | आय . सी . यू . में उसे निगरानी में रखा गया | उसके सारे तपास की , जाँच की गयी व सारे टेस्ट, ई. सी. जी., 2-D ECHO ईत्यादी रिपोर्ट नॉर्मल निकले | दो दिन दवाई देकर उसे वापस घर भेजा गया | अब रमण के मन में डर बैठ गया था की फिर से उसे उसी तरह का अटैक कभी भी आ जाएगा |

         रमण एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर और दूसरे डॉक्टर से तिसरे डॉक्टर कंसल्ट कर कर के थक चुका था | उसके सारे रिपोर्ट नॉर्मल ही आ रहे थे |

 

         क्या आपको लगता है की ये हार्ट की बिमारी है या मन की ?

         जी हाँ | ये मन की बिमारी है ... जिसे हम कहते है ... पैनिक डिसऑर्डर !

बाईपोलार डिसऑर्डर क्या होता है?

        BIPOLAR MOOD DISORDER (बाईपोलार डिसऑर्डर) 

(मैनिक डीप्रेसिव्ह सायकोसिस)

bipolar disorder hindi











प्र. बाईपोलार डिसऑर्डर क्या होता है?

उ. बाईपोलार डिसऑर्डर, जिसे दो ध्रुवीय बीमारी भी कहा जाता है, यह मन की ऐसी बिमारी है, जिसके लक्षण दो POLES या ने दो ध्रुव जैसे अलग अलग  होते है |

 उसमें से एक (पोल) ध्रुव होता है “मेनिया” (MANIA) अत्यानंद/ उन्माद और दूसरा ध्रुव होता है (DEPRESSION)उदासीनता . इस बिमारी से ग्रथित व्यक्ति कुछ महीने (MANIA) मेनिया मतलब अति उत्साह वाली मन:स्थिति में रहता है तो कुछ महीने उदासी डिप्रेशन(DEPRESSION) में रहता है | बिच के  कुछ महीने वह व्यक्ति बिलकुल नॉर्मल मन:स्थिती में भी रह सकता है|


प्र. बाईपोलार डिसऑर्डर कितना COMMON है?
उ. यह एक common सर्व साधारण डिसऑर्डर है | एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में १५० लोगों में  व्यक्ति बाईपोलार डिसऑर्डर से एक व्यक्ति ग्रथित है| और उन में से ७०% लोगों को किसी प्रकार का उपचार नहीं मिलता | यह अत्यंत चिंताजनक विषय है| इसमें एक प्रमुख कारण इस बिमारी के बारे में जानकारी का अभाव है| इसी वजह से इस बीमारी की जानकारी जनमानस तक पहुँचाना बहुत जरुरी है |

पैनिक डिसऑर्डर : विस्तृत जानकारी

  पैनिक डिसऑर्डर : विस्तृत जानकारी ( Panic Disorder Explained in Details In Hindi) posted by  Shree Aniruddha Clinic  on  March 01, 2023    ...